आगरालीक्स…आगरा में ढाई घंटे रहेंगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव. रोड शो के साथ पैदल भी चलेंगे और जनता से भी संवाद करेंगे. रूट हुआ फाइनल…
यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन के बाद सीटों का बंटावारा हो गया है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से सपा को 63 और कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं। आगरा की फतेहपुरसीकरी के साथ ही मथुरा सीट सहित 17 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारे। वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की न्याय यात्रा 25 फरवरी को आगरा पहुंचेगी। गठबंधन होने के बाद आगरा में न्याय यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी के शामिल होंगे।
ढ़ाई घंटे का रोड शो, 42 किलोमीटर की दूरी करेंगे तय
आगरा में 25 फरवरी को राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी का ढ़ाई घंटे का रोड शो होगा। वहीं, न्याय यात्रा के तहत 42 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। वहीं, रोड शो की तैयारी के लिए कांग्रेस के साथ ही सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
इस रूट से निकलेगा रोड शो
राहुल गांधी की न्याय यात्रा सादाबाद से होती हुई दोपहर दो बजे टेढ़ी बगिया से शुरू होगी. यहां अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पैदल मार्च होगा. सौ फुटा पर पैदल मार्च करने के बाद शाहदरा से रोड शो शुरू होगा जो कि नुनिहाई, आंबेडकर पुल, यमुना किनारा, लाल किला, माल रोड, बुंदू कटरा से नगला पदमा होते हुए तेहरा तक चलेगा. तेहरा में जनसभा की जाएगी. शाम को करीब साढ़े चार बजे यात्रा धौलपुर में प्रवेश कर जाएगी.