आगरालीक्स…. आगरा के 264 छात्रों ने मारी बाजी, हर महीने 1000 रुपये की स्कालरशिप।

मंडलीय मनोवैज्ञानिक केंद्र, आगरा के डाॅ. साहब सिंह के अनुसार, 2022 में आगरा और अलीगढ़ मंडल के कक्षा आठ तक के छात्रों की राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रव्रत्ति 2023 परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके नतीजे जारी कर दिए गए हैं। आगरा के 264 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
एक हजार रुपये महीने स्कालरशिप
मंडल के 645 सहित आगरा के 264 छात्र सफल हुए हैं, ये छात्र नौवीं कक्षा में सरकारी विद्यालय में पढ़ाई करते हैं तो 12 तक पढ़ाई करने पर हर महीने एक हजार रुपये की स्कालरशिप मिलेगी