आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के केस 168 हो गए हैं, कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती भी करना पड़ रहा है। ऐसे में सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

आगरा में बुधवार को भी कोरोना के 14 केस मिले थे, इसमें ताजमहल घूमने आए पर्यटक भी शामिल हैं। कोरोना का पहला मामला इस साल 23 मार्च को मिला था इसके बाद से लगातार केस मिल रहे हैं। एक दिन में सर्वाधिक 28 केस मिल चुके हैं।
सांस लेने में परेशानी होने पर किए जा रहे भर्ती
कोरोना संक्रमित दो मरीज भर्ती हैं, इन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया। जबकि अन्य मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। वैक्सीन लगवाने से मामूली लक्षण आ रहे हैं।