आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एमजी रोड पर फुटवियर कारोबारी के शोरूम से 11 लाख की चोरी।
आगरा के एमजी रोड, धाकराना क्रांसिंग पर कमला नगर के रहने वाले वासदेव मूलचंदानी का चिराग फुटवियर के नाम से शोरूम है। 31 जनवरी की रात को शोरूम बंद कर वे अपने घर चले गए थे। दो फरवरी को शोरूम पर पहुंचे और गेट खोला तो अंदर सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था, गल्ले के ताले टूटे हुए थे। गल्ले में करीब 11 लाख रुपये थे, सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त मिले।
छत के रास्ते घुसे चोर
वासदेव मूलचंदानी ने पुलिस को बताया कि शोरूम का गेट एमजी रोड की तरफ है, गेट बंद था चोर छत के रास्ते से शोरूम के अंदर घुसे थे और कैश चोरी कर ले गए।