आगरालीक्स ..आगरा में पहले दिन धनतेरस पर पहले दिन 150 करोड़ का कारोबार हुआ। आज भी धनतेरस, बाजारों में रौनक। जानें किस सेक्टर में सबसे ज्यादा बिक्री.

चांदी 50 तो कारें 40 करोड़ की बिकी।
आगरा में धनतेरस दो दिन के लिए मनाई जा रही है। पहले दिन शनिवार को धनतेरस पर बाजारों में भीड़ रही। आटोमोबाइल सेक्टर में कोरोना के दो साल बाद जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कारों की रिकॉर्ड बिक्री हुई, 40 करोड़ की कारें बिकी।
चांदी की बिक्री 50 करोड़
धनतेरस पर चांदी की भी खूब बिक्री हुई, बाजार के हिसाब से चांदी की धनतेरस के पहले दिन 50 करोड़ की बिक्री हुई। शोरूमों पर सुबह से रात तक भीड़ लगी रही। लोग देर रात तक खरीदारी में जुटे रहे।
बर्तन की बिक्री 10 करोड़
इसके साथ ही धनतेरस पर बर्तनों की भी खूब बिक्री हुई, धनतेरस पर 10 करोड़ की बिक्री हुई। बर्तनों की दुकानों पर भी भीड़ रही।