Sunday , 8 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Rui Ki Mandi railway gate will remain closed for six days…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Rui Ki Mandi railway gate will remain closed for six days…#agranews

आगरालीक्स…जरूरी खबर, रुई की मंडी रेलवे फाटक छह दिन के लिए रहेगा बंद. जानें कब से कब तक यहां से गुजर नहीं पाएंगे…

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के व्यस्ततम रुई की मंडी (फाटक संख्या 77) मंगलवार 13 जनवरी से छह दिन के लिए बंद होने जा रहा है. सुबह 8 बजे से फाटक को बंद कर यातायात रोक दिया जाएगा जो कि 18 जनवरी को शाम पांच बजे तक रहेगा. इससे शाहगंज, सराय ख्वाजा, अर्जुन नगर, ईदगाह, टाटा गेट से धनौली तक के लाखों लोग प्रभावित होंगे.

रेलवे की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार ईदगाह -बांदीकुई खंड पर फाटक सं.- 77/SPL (शाहगंज) किमी 81/4-A से 81/4-C पर अनुरक्षण का कार्य दिनांक 13.01.2026 से 18.01.2026 तक होना है. यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है. यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है. रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य 13 जनवरी को सुबह 8 बजे से 18 जनवरी को शाम 05 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा. गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग खेरिया पुल –ईदगाह मार्ग से गुजारने की व्यवस्था की गयी है.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Seven snakes emerged from a temple under construction in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बन रहे एक मंदिर से एक साथ निकले सात सांप....

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Human Rights Commission takes strict action: Heavy vehicles banned in the city, NHAI given a 3-week ultimatum…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 400 करोड़ का उत्तरी बाईपास बना, फिर भी शहर से...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: A family on a motorcycle was injured in a collision with a truck on the Jaipur highway….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जयपुर हाइवे पर एक्सीडेंट. ट्रोले ने बाइक सवार पति—पत्नी और...

टॉप न्यूज़यूपी न्यूज

Agra Video News: Schools have been asked to stop mobile-based learning for children up to Class 5…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए स्कूलों द्वारा मोबाइल...

error: Content is protected !!