Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Saint Chinmayanand Bapu will do Bhagwat Katha in Agra from 22nd August. Bhoomi Pujan was done at Balkeshwar Park…#agranews
आगरा

Agra News: Saint Chinmayanand Bapu will do Bhagwat Katha in Agra from 22nd August. Bhoomi Pujan was done at Balkeshwar Park…#agranews

403

आगरालीक्स…आगरा में राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू 22 अगस्त से करेंगे भागवत कथा. 21 अगस्त को निकलेगी विशाल मंगल कलश यात्रा. बल्केश्वर पार्क पर किया विधिविधान से भूमि पूजन

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की आगरा इकाई के तत्वावधान में जन्माष्टमी के उपरांत नंदोत्सव के पावन अवसर पर विश्व शांति, जन कल्याण एवं मानव सेवा को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन बल्केश्वर पार्क में 22 से 28 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। रविवार को समाजसेवी भक्त आयोजकों ने कथा स्थल बल्केश्वर पार्क पर विशाल पंडित जी के निर्देशन में विधिविधान से भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया। भूमि पूजन में उपस्थित समारोह के मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने धर्म-संस्कृति के क्षेत्र बल्केश्वर के ऐतिहासिक बल्केश्वर पार्क में इस दिव्य आयोजन को महत्वपूर्ण और पुण्यदाई बताते हुए आगरा वासियों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

विश्व कल्याण मिशन के मैनेजिंग ट्रस्टी आगरा के प्रमुख समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने कहा कि बाबा बल्केश्वर नाथ की कृपा से यह अलौकिक आयोजन होने जा रहा है। बल्केश्वर पार्क वृंदावन धाम बन जाएगा जब राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू हर दिन शाम को 3:00 बजे से 7:00 बजे तक भागवत कथा के विविध लोकप्रिय प्रसंगों का मार्मिक विवेचन कर भक्तों को सुखद और सफल जीवन जीने के मंत्र प्रदान करेंगे।

मुख्य संरक्षक, मार्गदर्शक व प्रखर समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल ने बताया कि कथा के दौरान पर्यावरण संरक्षण, माँ यमुना आरती व यमुना स्वच्छता, गौ माता पूजन, हर घर तुलसी व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित सामाजिक व राष्ट्रीय सरकोर वाले कार्यक्रम भी जनहित व देश हित में जारी रहेंगे। उन्होंने आगरावासियों से अपील की है कि वे इस दिव्य धार्मिक आयोजन से जुड़कर भागवत कथा का नित्य श्रवण करें और अपने जीवन को सफल बनाएँ। ट्रस्टी सुमन गोयल ने बताया कि भागवत कथा के निमित्त कथा से पूर्व 21 अगस्त को 2100 महिलाएँ प्रातः बेला में महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर से बल्केश्वर पार्क स्थित कथा स्थल तक विशाल और भव्य मंगल कलश यात्रा में सहभागिता करेंगी। मंगल कलश में शामिल होने की इच्छुक माता बहनें मोबाइल नंबर 93583 99066 या 9927456034 पर संपर्क कर सकती हैं।

भूमि पूजन समारोह में अर्चित पंड्या, कथा के मुख्य यजमान सुगंधी परिवार की श्रीमती विनीता सुगंधी, गोविंद सुगंधी, अमित सुगंधी, आशीष सुगंधी, हिमांशु सुगंधी, तीरथ कुशवाह, कमलेश कुशवाह, पार्षद श्रीमती पूजा बंसल, भोलानाथ अग्रवाल, हरिओम गोयल, राकेश गुप्ता, केएम सिंघल, विजय वर्मा, श्रीमती ममता सिंघल, गिर्राज बंसल, कुंदनिका शर्मा, रजनी गोयल, कुमकुम उपाध्याय, आशा अग्रवाल, विनोद गोयल, उदयभान सिंह भदौरिया, अजय अग्रवाल, ताराचंद मित्तल तोती, बंगाली बाबू अग्रवाल, मुन्नू चौबे, सुरेश बरेजा, महेश निषाद, रमन अग्रवाल, वीके मित्तल, मयंक खंडेलवाल, आदर्श नंदन गुप्त, मीरा कुशवाह, विश्वनाथ भारद्वाज, कृष्ण अग्रवाल गुड्डू, डॉ. महेश फौजदार, नंदी महाजन, महेश जौहरी, राजकुमार बौबी, मंजेश गोयल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!