आगरालीक्स…आगरा में मार्च के महीने में ही मई जैसी गर्मी. 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिन का तापमान. रात को भी गर्मी बढ़ी
आगरा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. दिन में निकल रही धूप ने मई जैसी गर्मी फील कराना शुरू कर दी है. शुक्रवार को दोपहर में धूप का प्रभाव इतना तेज था कि उसमें ठहरना मुश्किल हो रहा था. इधर रात का तापमान भी अब बढ़ने लगा है.मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार मार्च में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 06/03/26) 35.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/03/26) 18.4
Departure from Normal(oC) 3.5