Sunday , 23 February 2025
Home अलीगढ़ Agra News : Sale of Beer can increase by 2.20 crore from last year in Agra Region #agranews
अलीगढ़आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्समथुरामैनपुरीयूपी न्यूज

Agra News : Sale of Beer can increase by 2.20 crore from last year in Agra Region #agranews

आगरालीक्स …….आगरा मंडल में युवकों के साथ ही युवतियां बीयर अधिक पी रहे हैं। रूफ टॉप कल्चर से बीयर की कैन की बिक्री 2.20 करोड़ बढ़ी, जानें अंग्रेजी और देसी शराब की बिक्री और इस साल कितनी शराब बिकने का लक्ष्य। अंग्रेजी शराब की खपत 48 लाख बोतल बढ़ी, इस साल का लक्ष्य जानकर होश उड़ जाएंगे। साल 2022 23 में 42500 करोड़ रुपये शराब बिक्री से जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

बीयर के साथ ही अंग्रेजी और देसी शराब की बिक्री बढ़ी
उप आयुक्त आबकारी दिनेश सिंह ने मीडिया को बताया कि 2020 21 के मुकाबले 2021 22 में बीयर की कैन की बिक्री 66 फीसद बढ़ी है। पिछले साल 3.31 करोड़ ​बीयर की बिक्री हुई थी यह बढ़कर 2021 22 में 5.51 करोड़ पहुंच गई है। इसी तरह से देसी शराब की बिक्री में 29 फीसद ​की बढ़ोतरी हुई है।
2.62 करोड़ अंग्रेजी शराब की बिक्री
आगरा मंडल में 48 लाख लीटर अंग्रेजी शराब की बिक्री अधिक हुई है। पिछले साल 2020 21 में 2.13 करोड़ अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई थी, यह बढ़कर 2.62 करोड़ बोतल तक पहुंच गई है।

1.42 लाख लीटर अवैध शराब जब्त
इसके साथ ही आबकारी विभाग द्वारा आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान तस्करी कर लाई जा रही शराब के खिलाफ अभियान चलाया। अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक 31270 स्थानों पर छापे मारे गए। टीम ने 1.42 लाख लीटर अवैध शराब जब्त की। 2718 मुकदमे दर्ज किए गए।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Video : UP will be One trillion economy state says CM Yogi in Unicorn conclave in Agra #Agra

आगरालीक्स ..वीडियो …Agra News : आगरा में स्टार्टअप यूनिकॉर्न कान्क्लेव में सीएम...

कुंभ 2025बिगलीक्स

Pragraj News : Huge crowd of devotees & Jam last week end of Mahakumbh#Pragraj

प्रयागराजलीक्स…Pragraj News : महाकुंभ के आखिरी वीकएंड पर भीषण जाम, संगम के...

बिगलीक्स

Agra News : Three send to jail for comment on girl student going to home from college#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलेज से घर जा रहीं तीन...

बिगलीक्स

Agra News : CM Yogi today address Unicorn companies conclave griffin retreat, Full Detail#Agra

आगरालीक्स .. Agra News : आगरा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ दो...

error: Content is protected !!