मथुरालीक्स… स्कूल में बस से उतरते समय ड्राइवर ने रेस दे दी, दूसरी कक्षा के बच्चे की पहिए के नीचे आने से मौत। गोद में बेटे का शव, ह्रदय विदारक घटना। तोड़फोड़, जाम लगाया।
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र के पेलखू गांव का रहने वाला सात साल का नितिन जैत क्षेत्र के गांव राल स्थित तिलक इंटर कॉलेज में कक्षा दो का छात्र था। घर से वह स्कूल बस से जाता था। गुरुवार को सुबह बस नितिन स्कूल गया, सुबह 8.30 बजे बस स्कूल में पहुंची। बच्चे बस से नीचे उतर रहे थे।
नितिन के उतरते समय आगे बढ़ा दी बस
बस से बच्चे नीचे उतर रहे थे, नितिन नीचे उतरने लगा उसी दौरान चालक ने बस आगे बढ़ा दी। इससे वह बस से नीचे गिर गया और बस के पीछे के पहिए के नीचे आ गया। बच्चों के साथ वहां खड़े लोगों ने शोर मचाया लेकिन ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दी। बस का पीछे का पहिया सिर से होकर निकल जाने से नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर दी। ड्राइवर को सौंपने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।