आगरालीक्स…आगरा में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अवसर पर शहीदों को किया गया नमन. शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि
नागरिक सुरक्षा सिकन्दरा प्रभाग द्वारा आज मंगलवार केा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अवसर पर शहीदो को नमन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम शहीद स्मारक संजय पैलेस आगरा पर आयोजित किया गया.

इस कार्यक्रम में प्रभाग के समस्त वार्डनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डिप्टी कन्ट्रोलर जसवंत सिंह,असिस्टेंट डिप्टी कन्ट्रोलर दिनेश कुमार, जयवीर सिंह व संगीता त्रिपाठी, स्टोर अधीक्षक दीपक त्रिपाठी, डिविजनल वार्डन सिकन्दरा भूपेंद्र शिवहरे, डिवीजन वार्डन कोतवाली खान साहब, स्टाफ ऑफिसर राजेन्द्र शर्मा, ब्रज भूषण शर्मा, गजेंद्र शर्मा(फर्स्टएड) व अनूप कोटिया(फायर), पोस्टवार्डनों में डॉ अमित सिंह पटेल, रविकांत, डिप्टी पोस्ट वार्डनो में अशोक शर्मा, मदन गोपाल, कृष्ण मुरारी समी, मनोज गौतम, हसनउद्दीन, सेक्टर वार्डनो कौशल सैनी, सरताज,जयसिंह, रसद अली, शुभम कनोजिया, गुरमीत सिंह, इरफान हुसैन, विनोद, देवराज चौधरी, ज्ञान स्वरूप, धर्मेंद्र रावत, अरविंद, मोशिम खान, के के सिंह, गौरव, अंसार, सतेंद्र, ममता सहाय, रामब्रज, इसरार, राकेश, देवेंद्र कुमार, आदि वार्डनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कार्यक्रम को सफल बनाया.