आगरालीक्स…आगरा में नगर निगम चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने कसी कमर. बैठक कर बनाई रणनीति. संगठन को मजबूत बनाने के आदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा आगरा नगर निगम चुनाव प्रभारी बनाए गए वर्तमान में विधायक बृजेश कठेरिया ,सचिन यादव, आशुतोष मौर्य जी ने समाजवादी पार्टी के जिला महानगर संगठन के मुख्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की. आने वाले नगर निगम के चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत बनाने हेतु ज्यादा से ज्यादा पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाने के आदेश निर्देशित किए. जिससे आने वाले नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर रखते हुए संगठन मजबूत हो. ज्यादा सक्रिय सदस्य बने जिस से आगरा के मेयर एवं ज्यादा से ज्यादा पार्षद समाजवादी पार्टी जीत सके.

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी, सौरभ गुप्ता, पुष्पेंद्र शर्मा, पवन धनेरिया, मुकेश यादव, निर्वेश शर्मा, अरुण चेरिया, अनूप यादव, मशहूर कुरेशी, विनोद श्रोत्रिय, रोहित एवं समस्त पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे.