Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra News: Sanatan Yatra will be held in Agra tomorrow in support of Bangladeshi Hindus…#agranews
आगरा

Agra News: Sanatan Yatra will be held in Agra tomorrow in support of Bangladeshi Hindus…#agranews

333

आगरालीक्स…आगरा में कल बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में निकलेगी सनातन यात्रा. देवकीनंदन ठाकुर बोले—अन्य के हजारों पक्षधर, हिन्दुओं की बात को दबाया जा रहा.

आजाद भारत में सनातन बोर्ड की मांग करनी पड़ रही है। अपना अधिकार मांगना पड़ रहा है। हिंदुओं के हित की बात को दबाया जा रहा है। वही वोटों की राजनीतिक के कारण अन्य धर्म की बात करने के लिए हजारों पक्षकार आ जाते है। संत महात्मा को धर्म बचाने पर टारगेट किया जाता है। हमारे भगवान को काल्पनिक और सनातन को एचआईवी कह दिया जाता है। इसलिए सनातनियों आज जागो, अभी जागो कल की प्रतिक्षा मत करो। सभी सनातनियों ने साथ दिया तो भारत में सनातन बोर्ड भी बनेगा और भारत हिंदू राष्ट्र भी बनेगा। आचार्य देवकी न्दन ठाकुर ने यह बाद आज श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन कही।

देश में बाहरी आक्रांता देश के लोगं के सहयोग से ही आए थे। वही उन्हे सनातनियों की भावनाओं का पता चला गया था कि हिन्दू गाय को माता मानते है। जिस पर वह गऊ माता को आगे करके चलते थे। मुगलो न कई युद्धों में गाय माता को आगे रखा। क्योंकि सनातनी राजा और सैनिक गाय माता पर शस्त्र नही चलाते थे। और वह छिपकर प्रहार करते थे। जिसके कारण वह जीते, लेकिन हमारे धार्मिक राजाओं ने प्राण और राज्य देना स्वीकार किया, परन्तु कभी गऊ माता पर हाथ और शस्त्र नही उठाए। आज गाय माता कितनी दुखी है। यह वाक्य शुक्रवार को आचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने बाह में आयोजित छठवे दिन भागवत कथा में भक्तो से कहे। भागवत कथा में कथा में आचार्य देवकी नंदन ने भगवान कृष्ण के बाल्यकाल का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए सात दिन सात रात तक अपनी कनिष्ठ अंगुली पर विशाल गिर्राज पर्वत उठा लिया था। इन्द्र ने घन‌घोर वर्षा की, लेकिन वर्षा ब्रज के ऊपर कोई कष्ट नहीं पहुंची सकी। देवरान इन्द्र आश्चर्य मे रहे कि ये कैसे संभव है। जिस पर वह गुरु की शरण में गए। उन्होंने बताया वह ब्रह्म है। तुम्हारा कष्ट दूर करने पृथ्वी पर आए है।

जब भगवान भ्रम को तोड़ते है, तो ब्रह्मा, संशय का निवारण करते है तो शंकर और विषयो से जब दूर कर देते है तो विष्णु हो जाते है। इसलिए जीवन में गुरु से मंत्र लेकर गुरुमंत्र का जाप करना चाहिए। जीवन में सलाहकार अच्छे है, तो परिणाम भी अच्छे आएंगे और अगर सलाहकार गलते है तो परिणाम गलत आएंगे। शास्त्रों में संगत के बारे में कहा गया है कि संगत, अच्छी होनी चाहिए, बिना अच्छी संगत के जीवन अच्छा नही हो सकता। माथे पर तिलक, गले में तुलसी की माला, हाथ में कलावा, मुख मे भगवान का नाम परमात्मा की नजरों मे सबसे अच्छा बनाते हैं। आज की कथा में मुख्य रूप से चिराग उपाध्याय मंजू भदोरिया जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार जी राष्ट्रीय बजरंग दल केशव दीक्षित, संघ के विभाग विचारक आनन्द जी, अरुण चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, कृपाशंकर दीक्षित, अनुपम मिश्रा, वीरेन्द्र चतुर्वेदी, हिमांशु, अमृतांश, ओम, सूर्यांश अवधेष, राजेश, नरेश, हरिओम, पंकज, पवन, राघव आदि उपस्थित थे।

14 को निकलेगी सनातन यात्रा
बाह। 14 दिसम्बर को कथा विश्राम के उपरान्त शाम 4.30 बजे सनातन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा कथा से प्रारम्भ होकर सम्पूर्ण क्षेत्र में भ्रमण करेगी। सभी राजनीतिक दल और संस्थाओं से महाराज देवकी नन्दन ठाकुर जी ने अपील की है यह भारी-बड़ी से भारी संख्या में इसमें सम्मिलित होकर बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में साथ दें।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Grand procession of Shri Krishna and Balarama taken out in Agra

आगरालीक्स…आगरा में निकली श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा. धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता...

आगरा

Agra News: Special events held in gurdwaras across Agra to mark the Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में विशेष...

आगरा

Agra Weather: Cold winds have intensified the chill in Agra; maximum temperatures have dropped…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी. अधिकतम तापमान में आई गिरावट....

आगरा

Agra News: Instagram friend swindles Rs 6.70 lakh from a woman in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इंस्टाग्राम के ‘अर्जुन कपूर’ ने महिला को अपने जाल में...

error: Content is protected !!