Tuesday , 24 November 2026
Home हेल्थ Agra News: A zoonotic diagnostic lab was established at SNMC, Agra…#agranews
हेल्थ

Agra News: A zoonotic diagnostic lab was established at SNMC, Agra…#agranews

361

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में खुली जूनोटिक डायग्नोस्टिक लैब. कुत्ते, बिल्लियों आदि जानवरों से फैलने वाले रोगों की होगी जांच व उपचार…अभी ये जांचें रहेंगी बिल्कुल फ्री

जूनोटिक रोग या जूनोसिस संक्रामक रोग हैं जो जानवरों से मनुष्यों को फैल सकते हैं। ऐसे रोगों की जांच एवं उपचार के लिए मरीज हित में एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनोटिक डायग्नोस्टिक लैब की ​स्थापना की गई है. प्रधानाचार्य प्रोफेसर डा. प्रशांत गुप्ता के अनुसार एसएन के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में यह लैब प्रदेश की द्वितीय लैब है जो कि नेशनल वन हेल्थ प्रोग्राम फॉर प्रिवेंशन एण्ड कण्ट्रोल जूनोसिस प्रोग्राम NOHP-PCZ के अंतर्गत स्थापित की गयी है.

डा0 विकास कुमार, नोडल अधिकारी सेन्टिनल सर्विलांस साइट NOHP-PCZ ने बताया कि जूनोसिस से संबंधित प्रारंभिक दौर में Scrub Typhus, Leptospira, Brucellosis, Toxoplasmosis की जांच को निशुल्क आरम्भ किया जा रहा है। डा. अंकुर गोयल, विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अनुसार भविष्य में जूनोसिस लैब द्वारा उपरोक्त बीमारियों के अतिरिक्त अन्य जूनोटिक बीमारियों की जांच का कार्य भी किया जायेगा। जिससे आगरा व आस-पास के जिलों में जूनोसिस बीमारी से ग्रसित एवं संदिग्ध मरीजों की जांच कर संक्रमण की रोकथाम एवं मरीजों का उपचार सुगमता से उच्च गुणवत्ता के साथ किया जा सकेगा।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

हेल्थ

Agra News: Get cataract surgery and lens implantation done for free in Agra. Those in need can register until November 24

आगरालीक्स…आगरा में मोतियाबिंद के आपरेशन और लैंस प्रत्यारोपण फ्री में कराएं. 24...

हेल्थ

Agra Health News: A four-year-old child with Down syndrome swallowed a locket; it was removed through a complex operation at SN Medical College, Agra

आगरालीक्स…आगरा में चार साल का डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चा लॉकेट को निगल...

हेल्थ

Agra Health News: Patients in Agra with congenital cleft lip, cleft palate, and facial or jaw deformities received free consultations…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्मजात कटे होंठ, कटे तालु, चेहरे और जबड़े संबंधी विकृति...

हेल्थ

Agra Health News: World Diabetes Day was observed at Nidhi Eye and Multispecialty Hospital, Agra, as an awareness campaign

आगरालीक्स…विश्व मधुमेह दिवस पर आगरा के निधि आई एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में...

error: Content is protected !!