आगरालीक्स…आगरा में बच्चों को नए स्कूल बैग और किताब—कापियां मिलीं तो उनके चेहरे खिल उठे. ज्योतिबा फूले दिवस पर संवेदना संस्था ने 330 बच्चों को दी खुशियां..
संवेदना ने किया निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण
ज्योतिबा फूले दिवस के उपलक्ष्य में संवेदना संस्था द्वारा संचालित नुनिहाई स्थित श्रीअम्बे लक्ष्मी बाल विद्यालय में विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह व संवेदना संस्था के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री प्रदान करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के ले भी प्रोत्साहित किया। कहा कि जीवन में सही तरीके से आगे बढ़ने का मार्ग सिर्फ शिक्षा है। पढ़ाई में वो ताकत है जो हर काम को बेहतर बनाकर नई दिशा देती है।

बच्चों के खिले चेहरे
नए स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री मिली तो बच्चों के चेहरे खिल गए। संवेदना संस्था द्वारा संचालित स्कूल में 330 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। संस्था के महामंत्री मयंक अग्रवाल ने बच्चों को पढ़ाई से मन न चुराने और इनडोर गेम के बजाय आउटडोर गेम खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, मयंक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विकास वर्मा, अंकुर गोयल, मयंक जैन, अमित पाराशर, अंकुर गोयल, अंकुश गर्ग, श्याम सुन्दर माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।