आगरालीक्स…आगरा में गर्मी अधिक है, अगर राह चलते कहीं पानी पीने को मिल जाए तो उससे अच्छा कुछ नहीं.युवा जैन मिलन द्वारा चांदनी चौक कमला नगर पर लगाई मिनरल वाटर की प्याऊ
आज युवा जैन मिलन आगरा द्वारा चांदनी चौक कमला नगर पर अत्यधिक गर्मी को देखते हुए एक शीतल पेयजल की प्याऊ ( मिनरल वाटर) लगाई गई. जिसका उद्घाटन मेयर नवीन जैन द्वारा हुआ. शीतल प्याऊ मीना जैन अहिंसा, राहुल जैन अहिंसा, आलोक जैन अहिंसा के सहयोग से लगाई गई. युवा जैन मिलन कमला नगर द्वारा इसकी व्यवस्था की गई थी. जल का संरक्षण और सही उपयोग करना हम सभी का कर्तव्य है. पानी को व्यर्थ न बहायें. भीषण गर्मी में यही जल लोगों की प्यास बुझाता है. समाजसेवियों को गर्मी के मौसम में जगह-जगह नि:शुल्क प्याऊ लगाना चाहिये, जिससे आमजन प्यास लगने पर आसानी से नि:शुल्क पानी पी सके. यह बात आगरा नगर के मेयर नवीन जैन ने कही.

युवा जैन मिलन के अध्यक्ष अंकुर जैन अमूल ने बताया कि यह नि:शुल्क प्याऊ पूरी गर्मी तक लगा रहेगा. इस मौके पर जैन युवा मिलन के महामंत्री अनुज जैन कांति,शानू जैन,अंकुर रईस,शरद जैन,मानस जैन,अंकुर बैनाड़ा,मनोज जैन जगदीशचंद जैन,शिखरचंद जैन, अवनी जैन,अनिल जैन रईस, हरीश जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,सुवीणा रईस,रेखा जैन,एव अंजली जैन,एवं समाज के गणमान्य लोग आदि उपस्थित रहे.