आगरालीक्स ….आगरा में तेज बारिश के चलते स्कूलों ने डिक्लेयर किया रैनी डे, कई स्कूलों ने एग्जाम के चलते स्कूल खुलने के समय में किया बदलाव। आने लगे मैसेज।

आगरा में बुधवार रात 11 बजे से बिजली कड़कने के साथ ही घनघोर बारिश शुरू हुई, कई घंटे तक तेज बारिश के बाद गुरुवार सुबह भी बारिश होती रही। अभी भी बूंदाबांदी हो रही है। बारिश के चलते कॉलोनियों से लेकर स्कूलों में पानी भर गया है।
स्कूल भेजने लगे रैनी डे के मैसेज
तेज बारिश होने से स्कूलों ने रैनी डे के मैसेज भेजने शुरू कर दिए हैं। प्ले ग्रुप और प्री प्राइमरी स्कूल के बच्चों की छुटटी के मैसेज भेजे जा रहे हैं। सेंट कानरेडस स्कूल ने नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के बच्चों के लिए रैनी डे घोषित कर दिया है। इसके मैसेज अभिभावकों पर पहुंचने लगे हैं।
स्कूलों के खुलने के समय में भी बदलाव
इसके साथ ही कई स्कूलों में परीक्षाएं और कॉम्पीटीशन हैं, उन्होंने छुटटी नहीं की है लेकिन स्कूल की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। सुबह 7 और 7.30 बजे की टाइमिंग को बढ़ाकर 8 और नौ बजे तक कर दिया है। इसके भी मैसेज आने लगे हैं।
बहुत कम बच्चे पहुंचे स्कूल
मिशनरी, कान्वेंट सहित अधिकांश स्कूलों में कक्षा एक से 12 वीं तक के छात्रों की टाइमिंग सुबह सात से 7.30 बजे के बीच है। बारिश के चलते स्कूलों में बहुत कम संख्या में ही बच्चे पहुंचे। अधिकांश बच्चे तेज बारिश के चलते स्कूल नहीं गए हैं।