आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी, एसी—कूलर की बढ़ी डिमांड. जबर्दस्त बिक्री. मौसम विभाग ने कहा—आने वाला सप्ताह रिकॉर्ड गर्मी का…
आगरा में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. दिन में निकल रही धूप ने लोगों का पसीना निकाल कर रख दिया है. हाल ये है कि सुबह 10 बजे के बाद धूप में एक पल भी ठहरा नहीं जा रहा है. वहीं रात को भी तापमान बढ़ा है. तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
आगरा में भीषण गर्मी से एसी और कूलर की डिमांड बढ़ी है. अभी से कूलर और एसी की जर्बदस्त खरीददारी शुरू हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाला सप्ताह गर्मी का जबर्दस्त वाला होगा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 31/03/24) 39.3
Departure from Normal(oC) 5.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 31/03/24) 22.0
Departure from Normal(oC) 3.9