आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल की सुरक्षा को परखा. इमरजेंसी में ताजमहल की सुरक्षा कैसे की जाए, इसके लिए हुई मॉकड्रिल. देखें फोटोज
त्योहारी सीजन को लेकर इस समय प्रदेशभर में अलर्ट जारी किया हुआ है. आगरा में भी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्थाएं परखी जा रही हैं तो वहीं ऐतिहासिक स्मारकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मॉकड्रिल भी समय समय पर की जाती है. आज भी ताजमहल की सुरक्षा परखने के लिए मॉकड्रिल की गई.
ताजमहल की सुरक्षा व आपातकालीन स्थिति में की जाने वाली कार्यवाही के दृष्टिगत आगरा पुलिस की बॉम्ब डिस्पोजल यूनिट,थाना ताजगंज,पर्यटन व एलआईयू पुलिस टीम, पीएसी एवं सीआईएसएफ की संयुक्त टीम द्वारा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया.

