Sunday , 21 June 2026
Home बिजनेस Agra News: Agra’s automobile sector again boomed due to Diwali and Dhanteras….#agranews
बिजनेस

Agra News: Agra’s automobile sector again boomed due to Diwali and Dhanteras….#agranews

225

आगरालीक्स…आगरा का दिवाली और धनतेरस को लेकर आटोमोबाइल सेक्टर फिर तेजी पर आया. धनतेरस को लेकर पूरी तरह से तैयार. आफर्स से कस्मटर को किया जा रहा आकर्षित

धनतेरस व दिवाली को लेकर बाजार में रौनक होने लगी है। इसको लेकर व्यापारियों में उत्साह है। ऑटो सेक्टर में भी दो और चार पहिया वाहनों की बुकिंग चालू है। इस बार अच्छी खरीदारी होने की आस कारोबारियों को है। इस बार त्योहारी सीजन ऑटो सेक्टर के लिए अच्छा जाने वाला है। इसकी शुरुआत शारदीय नवरात्रों से हो चुकी है। अब धनतेरस और दिवाली का इंतजार है।

बाजार में कार व दो पहिया वाहनों की नई रेंज आयी है। दो पहिया में डिजाइनर मोटर साइकिलें बाजार में हैं। ऑटो सेक्टर के व्यापारियों का मानना है कि धनतेरस व दिवाली पर वाहनों की खरीदारी के लिए बुकिंग में 30 फीसदी तक उछाल आने की संभावना है। इसे लेकर कार व दोपहिया वाहन डीलर खासे उत्साहित हैं। चार पहिया वाहनों के बाजार में काफी सुधार हुआ है। त्योहारों को लेकर बाजार में गजब का उत्साह है।

शॉरुम में बाइक की एडवांस बुकिंग की जा रही है। धनतेरस के लिए करीब दो दर्जन से अधिक बाइक और स्कूटी की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इनमें सबसे अधिक डिमांड स्कूटी की है। राहत की बात यह है कि इस बार दिवाली के लिए बुक हुई अधिकांश गाड़ियों की डिलीवरी भी हो जाएगी। क्योंकि, डीलर्स के मुताबिक इस बार गाड़ियों का स्टॉक अभी से पूरा कर लिया गया है। ताकि, एडवांस बुकिंग वाले ग्राहकों को निराश ना होना पड़े।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra Live News: Entrepreneurs ready to transform UP into an industrial state…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित ब्रज के उत्पादों को उच्च गुणवत्ता के साथ इंटरनेशनल मार्केट...

बिजनेस

Agra Live News: Agra’s Yuvan Agro Goat Farm receives ‘Best Progressive Goat Farmer Award’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के युवान एग्रो गोट फार्म को मिला ‘बेस्ट प्रोग्रेसिव गोट फार्मर...

बिजनेस

Agra Live News: Laghu Udyog Bharati shared issues regarding the TTZ with Union MSME Minister Jitan Ram Manjhi…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में टीटीजेड के कारण नहीं पनप पा रहे उद्योग. केंद्रीय एमएसएमई...

बिजनेस

Food Expo 2026 in Agra: Over 5,000 visitors experienced innovation, flavors, and the industry on the Second day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के फूड एक्सपो में पारंपरिक कुल्फी, हाथरस की प्रसिद्ध हींग, नमकीन,...

error: Content is protected !!