Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Seminar organized on Garbha Sanskar on the occasion of 153rd birth anniversary of Maharishi Arvindo…#agranews
आगरा

Agra News: Seminar organized on Garbha Sanskar on the occasion of 153rd birth anniversary of Maharishi Arvindo…#agranews

413

आगरालीक्स…दिव्य और विकसित सृष्टि के लिए गर्भ संस्कार आवश्यक. आगरा में श्री अरविंदो सोसाइटी ने महर्षि अरविंद के 153 वें जयंती समारोह में गर्भ संस्कार विषय पर की संगोष्ठी

श्री अरविंदो सोसायटी आगरा शाखा द्वारा महर्षि श्री अरविंद जी के 153 वें जन्म जयंती के उपलक्ष्य में रविवार शाम ग्रांड होटल में गर्भ संस्कार विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सुनीता गर्ग ने कहा कि दिव्य और विकसित सृष्टि के लिए गर्भ संस्कार बेहद आवश्यक है क्योंकि बदलते युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने मनुष्य की मानसिकता को चुनौती दी है। महर्षि अरविंदो ने 70 साल पहले ही बता दिया था कि गर्भ संस्कार के माध्यम से मनुष्य अपने सुपर माइंड को ओपन कर दिव्य जीवन पा सकता है। उन्होंने बताया कि श्री अरविंदो की शिक्षा और आदर्श के अनुरूप ही आगरा में खतैना रोड पर गर्भाधान संस्कार एवं मेटरनिटी होम तथा ग्वालियर रोड पर समग्र स्वास्थ्य केंद्र स्प्रिचुअल रिट्रीट तैयार किया गया है।

समारोह में डॉ. अनुराधा जैसवाल (हैदराबाद) मुख्य अतिथि रहीं। अरुण डंग मुख्य वक्ता रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ विशिष्ट अतिथि रहे। आलोक कुलश्रेष्ठ ने स्वागत उद्बोधन और योगिता शर्मा ने संस्था परिचय दिया। डॉ. नीलम भटनागर, डॉ. शैलबाला अग्रवाल और उमेश जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में श्री अरविंद जी को समर्पित विशिष्ट सांस्कृतिक आयोजन के साथ अरविंद जी द्वारा आवाहन नवीन भारत को तथा उनकी कविताओं को चलचित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। मोहित कुमार, डॉ. आंश्वना सक्सेना और पूजा तोमर ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से चार चांद लगा दिए। विजय सिंह और डॉ. प्रवीण गर्ग को सम्मानित किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!