आगरालीक्स ….आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता लॉकडाउन में महिला से दुष्कर्म करने, पोर्न फिल्म बनाने की कहने के आरोप में अरेस्ट, अधिवक्ता के महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो और फोटो हुए थे वायरल।

आगरा में शुक्रवार को दोपहर में सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाली महिला पुलिस आयुक्त के सामने पेश हुई, कहा कि इंसाफ नहीं मिला है वह आत्महत्या करने को मजबूर है।
वरिष्ठ अधिवक्ता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
चार जनवरी को महिला और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा उर्फ बबली शर्मा और महिला के बीच मारपीट हुई, पांच जनवरी को मुकदमा दर्ज हुआ था। महिला ने आरोप लगाए कि उसका अपने पति से मुकदमा चल रहा है और पूर्व में उनके वकील प्रकाश नारायण शर्मा थे, लॉकडाउन में वे उसके घर आ गए कहने लगे कि पत्नी से विवाद हो गया है, कुछ दिन उसके घर पर ही रहेंगे। आरोप है कि घर में गलत हरकत शुरू कर दी, कई बार दुष्कर्म किया। कहा कि पोर्न फिल्म बनाएगे, इस काम में पैसा बहुत है, मोबाइल पर दूसरी महिलाओं के साथ आने आपत्तिजनक फोटो भेजा करते थे, अश्लील मैसेज भेजते थे, चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये ले लिए।
दो करोड़ की रंगदारी मंगाने के लगाए आरोप
उधर, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा ने पुलिस को बताया कि महिला उनसे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रही थी, 40 लाख रुपये देने के बाद भी उनके वीडियो और फोटो वायरल कर दिए।
इस मामलें में डीसीपी सिटी विकास कुमार का मीडिया से कहना है कि अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा को न्यू आगरा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, पुलिस अभी पूछताछ कर रही है, उनके खिफाफ मुकदमा दर्ज है।