नईदिल्लीलीक्स…बिहार मेंएककुत्ते का जाति प्रमाणपत्र बनाने को ऑनलाइन आवेदन। आधार कार्ड लगाया। पेशा भी भरा। आरोपी के खिलाफ होगी कार्रवाई।

टॉमी ने माता-पिता के रूप में नाम भी भरा
इस आवेदन करने वाले का नाम टॉमी है। टॉमी के पिता का नाम शेरू और मां का नाम गिन्नी है। कास्ट सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने वाले टॉमी का पता बिहार के गांव पाण्डेपोखर, पंचायत रौना, वार्ड नंबर 13, अंचल गुरारू और थाना कोंच है।
जन्मतिथि और अतिपिछड़ा वर्ग जाति में लिखा
आवेदक ने अपनी जाति बढ़ई बताई है। पेशा स्टूडेंट भरा है। जन्मतिथि 14 अप्रैल 2022 है। जाति में वर्ग अति पिछड़ा लिखा गया है। आवेदक ने आधार कार्ड की कॉपी भी लगाई है। आधार संख्या 993460458271 है।
आधार कार्ड फर्जी निकला, आवेदन रद्द
ऑनलाइन आवेदन 24 जनवरी 2023 को मिला था। इस एप्लीकेशन को कारण अंचल कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी परेशान हो गए। जांच के बाद आवेदन को रद्द कर दिया गया है। वहीं, आधार कार्ड की फर्जी निकला है।
आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई
इस मामले में अंचल अधिकारी संजीव कुमार त्रिवेदी ने बताया कि किसी ने यह शरारत की है। आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।