आगरालीक्स…आगरा में फिलहाल सर्दी से राहत है लेकिन दो दिन बाद मौसम होगा ज्यादा ठंडा. जानें आज का तापमान और आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
आगरा में फिलहाल सर्दी से राहत है. दिन का तापमान हो या फिर रात का, यह सामान्य से अभी ऊपर ही बना हुआ है. दिन में खिल रही धूप लोगों को अच्छी लग रही है और घर पर रहने वाले ज्यादातर लोगों का समय धूप में ही गुजर रहा है. हालांकि मौसम विभाग ने दो दिन बाद मौसम बदलने का अनुमान लगाया है. दो दिन बाद आगरा में कड़ाके की ठंड हो सकती है और तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद आगरा का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 09/12/23) 26.8
Departure from Normal(oC) 1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 09/12/23) 13.0
Departure from Normal(oC) 4