आगरालीक्स…आगरा में 16 जनवरी से फिर गूंजेंगी शहनाइयां. शुरू हो जाएंगे सहालग. 2025 में शादी के कुल 67 शुभ मुहूर्त…मार्च में लगेगा खरमास…जानें किस महीने कितने सहालग
पौष माह में लगे शादी समारोह पर ब्रेक के बाद 16 जनवरी से फिर से शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं. साल 2025 में कुल 67 शादी के मुहूर्त हैं जिनमें जनवरी में ही 9 शुभ मुहूर्त हैं. मार्च में खरमास भी लग रहा है जिसके कारण एक माह शादी विवाहों पर फिर से ब्रेक लगेगा. 12 जून के बाद गुरु अस्त होगा जिसके बाद चार माह का चातुर्मास होगा. इसके बाद नवंबर में ही शादी के शुभ मूहूर्त फिर से शुरू होंगे.
जानिए किस माह कितने शुभ मुहूर्त
जनवरी में 9 दिन शादी के शुभ मुहूर्त
फरवरी में 13 दिन शादी के शुभ मुहूर्त
मार्च में 4 शुभ मूहूर्त
अप्रैल में 10 दिन शादी के शुभ मुहूर्त
मई में 12 दिन शादी के शुभ मुहूर्त
जून में 7 दिन शादी के शुभ मुहूर्त
नवंबर में 9 दिन शादी के शुभ मुहूर्त
दिसंबर में 3 दिन शादी के शुभ मुहूर्त
7 मार्च से शुरू होगा खरमास
मार्च में शादी के मुहूर्त 6 मार्च तक ही हैं. 7 मार्च से खरमास लग जाएगा. इसके कारण 13 अप्रैल तक शादी के मुहूर्त नहीं हैं.