Friday , 16 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Police arrested 5 thugs including two women…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Police arrested 5 thugs including two women…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने दो महिलाएं और तीन पुरुष को पकड़ा है. इनके कारनामे जानेंगे तो आप भी सोच में पड़ जाएंगे, इतने शातिर हैं ये सभी…

आगरा पुलिस ने दो महिलाओं और तीन पुरुषों को अरेस्ट किया है. ये पांचों इतने शातिर हैं कि लोग खुद ब खुद इनके जाल में फंस जाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते थे. ये सभी राह चलते लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है.

आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने इन सभी को अरेस्ट किया है. ये लोग राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी बताकर खुदाई में मिले सोने को बेचने का झांसा देते थे, जब लोग तैयार हो जाते थे तो उन्हेें कम मात्रा में असली सोना दिखाते थे. अगर कोई व्यक्ति उस सोने को चेक करता था तो वह असली निकलता था. इस पर बाद में ये शातिर बातचीत कर उस व्यक्ति को नकली सोना पकड़ा जाते थे और वो भी बड़ी चालाकी के साथ.

पुलिस ने बताया कि ये सभी इटावा के रहने वाले हैं लेकिन इनका गैंग देश के अन्य राज्यों में भी है. पुलिस ने इनके पास से दो किलो नकली गिन्नी, 3 लाख 78 हजार रुपये बरामद किए हैं. ये लोग मेरठ में किराए के मकान में रहकर दूसरे जिलों में वारदात करने जाते थे. ये लोग अभी तक 22 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Dense fog is expected in Agra for the next 48 hours. IMD issued an orange alert…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अगले 48 घंटे घने कोहरे के आसार. मौसम विभाग ने...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : kids flock back to the school in Agra

आगरालीक्स…’ठंड जारी—छुट्टियां खत्म’, 15 दिन बाद स्कूल खुले मगर पहले सन्नाटा पसरा...

बिगलीक्स

Agra News : 150 Officer of Income tax survey on Agra’s Bhole Baba group & four other firms after continue after 24 Hours

आगरालीक्स …आगरा की भोले बाबा ग्रुप सहित पांच फर्मों के 35 ठिकानों...

बिगलीक्स

Agra Local News : Woman died after C-Section in Agra

आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की बिगड़ी...

error: Content is protected !!