Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks Agra News: Agra STF found fake currency worth Rs 1.5 lakh in the car. Four arrested…#agranews
agraleaksहाथरस

Agra News: Agra STF found fake currency worth Rs 1.5 lakh in the car. Four arrested…#agranews

599

आगरालीक्स…आगरा एसटीएफ को कार में मिली 1.5 लाख की नकली करेंसी. चार शातिर भी किए अरेस्ट. लोगों को छह महीने में डबल पैसा देने का लालच देकर लगाते थे चूना….

आगरा एसटीएफ की फील्ड इकाई ने सादाबाद बस स्टैंड से चार शातिरों को अरेस्ट किया है. एसटीएफ ने इनकी कार के अंदर बने लोहे के ट्रंक से 1.5 लाख की नकली करेंसी भी बरामद की है. इसके अलावा शातिरों के पास से दो लाख कैश व एक 99 ग्राम की पीली धातु की चेन भी बरामद की है. पकड़े गए शातिर लोगों को छह महीने में पैसा डबल करने का लालच देते थे और बाद में फरार हो जाते थे.

इन शातिरों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
एसटीएफ आगरा ने सादाबाद कोतवाली में देवेंद्र कुमार, दीपक पुत्रगण रामजस निवासी कूपा गली गौतम नगर सादाबाद, मनीष पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी अरदासी बरहन और अर्जुन गौतम पुत्र मुन्नालाल निवासी कूपा गली गौतम नगर सादाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.

निवेश के बदले पैसा डबल का देते थे लालच
एसटीएफ आगरा के निरीक्षक यतीन्द्र शर्मा ने बताया कि बिहार मुधबनी के रहने वाले अनिल कुमार, राम उदगार पासवान का मोबाइल के जरिए मनीष शर्मा, देवेंद्र कुमार उर्फ नहना गौतम, देवेश कुमार व अर्जुन से संपर्क हुआ था. इन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र में आलू का व्यापार होता है, तुम लोग जितना पैसा निवेश करोगो, छह महीने में डबल करके देंगे. इस पर लालच में आकर पीड़ितों ने सात आठ महीने पहले 1.75 लाख और तीन महीने पहले एक लाख रुपये लगादिए. छह जनवरी 2025 को दो लाख रुपये देने के लिए गए. जब पीड़ितों ने अपना डबल पैसा मांगा तो शातिरों ने इनसे दो लाख रुपये ले लिया और कहने लगे कि हम लोग एसटीएफ वाले हैं, हम लोगों से पैसा ले पाओगे क्या. शिकायत के बाद एसटीएफ आगरा ने नामजदों को दबिश देकर बस स्टैंड के पास से कार सहित पकड़ा है. कार में लोहे की ट्रंक बनी थी जिसमें से डेढ़ लाख की जाली करेंसी भी मिली है. पुलिस इन जाली करेंसी की भी जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

agraleaks

CJP Sansad March: RPF personnel & police use lathis for crowd control

नईदिल्लीलीक्स सीजीपे के प्रस्तावित संसद मार्च शुरू होने से पहले जंतर मंतर...

agraleaks

Agra News Live: Aarvee Academy students crack NEET UG 2026

आगरालीक्स नीट यूजी में आगरा की आरवी एकेडमी के छात्रों ने बाजी...

agraleaksबिगलीक्स

Live Encounter: SOG kills two miscreants in Shikohabad; two police personnel injured…#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…लाइव एनकाउंटर, ट्रेन से जा रहे बदमाशों की पुलिस ने की घेराबंदी....

error: Content is protected !!