आगरालीक्स आगरा में भक्त की शिकायत पर प्रसिद्ध मंदिर के महंत सहित अन्य कोर्ट में तलब किए गए हैं। भक्त ने आरोप लगाया है कि भक्त ने आरोप लगाया है कि उन्हें मंदिर में पूजा नहीं करने दी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में वादी अनिल अग्रवाल ने आरोप लगाए हैं कि वह 22 साल से श्री मनकामेश्वर मंदिर, रावतपाड़ा में सुबह पांच बजे पूजा सेवा करने के लिए जा रहे हैं, मंदिर से वह दूसरी आरती के बाद सुबह पौने सात बजे वापस लौटते हैं, मंदिर में वे शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग कुछ ही लोगों को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने दे रहे हैं। जबकि अन्य भक्तों से मना किया जा रहा है, यह अधिकारों का हनन है।
13 मार्च को कोर्ट में तलब
अनिल अग्रवाल ने आरोप लगाए हैं कि 22 नवंबर 2022 को मंदिर में वे आरती का इंतजार कर रहे थे, उस समय पुजारी ने उन्हें धमकी दी। वे रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने गए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। डाक से प्रार्थना पत्र भेजा। कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट नंबर चार ने मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी, प्रशासक हरिहर पुरी और पुजारी थानेश्वर प्रसाद तिवारी को 13 मार्च को कोर्ट में तलब किया है।