आगरालीक्स…आगरा ही नहीं अलीगढ़, गाजियाबाद, बरेली सहित कई राज्यों की लड़कियों का भी हुआ जबरदस्ती धर्म परिवर्तन. चौंकाने वाले खुलासे..पुलिस ने गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को भेजा जेल
आगरा के थाना सदर की पंजाबी परिवार की दो सगी बहनों के अवैध धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस हर दिन नए—नए खुलासे कर रही है. पहले दिन आगरा का रहमान सहित 10 आरोपी पुलिस ने अरेस्ट किए थे. इसके बाद दिल्ली में पुलिस ने छापा मारकर अवैध धर्मांतरण का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को अरेस्ट किया था. पुलिस ने इसके चंगुल में फंसी रोहतक की एक युवती को भी मुक्त कराया था. बुधवार को पुलिस ने अब्दुल रहमान के दो बेटे अब्दुल्ला और अब्दुल रहीम सहित जुनैद कुरैशी पुत्र मोहब्बे अली को अरेस्ट किया था. पुलिस द्वारा इन तीनों से पूछताछ में सामने आया है कि देश के कई राज्यों में अवैध धर्मांतरण का नेटवर्क फैला हुआ हे. कई और रज्यों की युवतियों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया गया था. ये युवतियां ये युवतियाँ देश के विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखण्ड, दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के बरेली, अलीगढ़, रायबरेली व गाजियाबाद की रहने वाली हैं.आगरा पुलिस की टीमों द्वारा कुछ युवतियों से एवं कुछ युवतियों के परिजनों से संपर्क कर लिया गया है एवं बाकी युवतियों/परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने पकड़े गए तीनों अभियुक्तों जुनैद कुरैशी, अब्दुल्ला एवं अब्दुल रहीम को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से तीनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.