आगरालीक्स…आगरा में बीते 24 घंटे में हुई 2350 लोगों की जांच. जानिए कितने मिले कोरोना पॉजिटिव…प्रशासन ने जारी किया अपडेट
आगरा में कोरोना पर यूं तो लगभग पूरी तरह से नियंत्रण है लेकिन कभी—कभी अचानक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है. मंगलवार को प्रशासन ने कोरोना का अपडेट जारी किया. इसके अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे के अंदर 2350 लोगों की कोरोना जांच की गई तो इनमें से एक भी कोरोना पॉजिटिव आगरा में नहीं पाया गया. इस दौरान एक मरीज आगरा में कोरोना से ठीक हुआ है.

आगरा में अब 15 कोरोना मरीज
आगरा में फिलहाल कोरोना के 15 मरीज हैं. बता दें कि आगरा में अब तक 2525085 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है जिनमें से अब तक 36167 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं तो वहीं इनमें से 35687 लोग ठीक हो गए हैं. आगरा में कोरोना से अब तक 465 लोगों की मौत हुई है.