Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Shoe traders are troubled by the daily GST survey…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Shoe traders are troubled by the daily GST survey…#agranews

146

आगरालीक्स….आगरा के जूता कारोबारी नाराज हैं, कारण हैं रोजाना हो रहे जीएसटी सर्वे. कारोबारियेां ने कहा—चाइना का जूता सस्ता, क्योंकि वहां टैक्स कम और हमारे यहां टैक्स ज्यादा

आगरा के जूता कारोबारी नाराज हैं. उनकी नाराजगी कारण है रोजाना हो रहे जीएसटी सर्वे. इसके विरोध में जूता उद्योग में रोष व्याप्त हैं. अपनी इन्हीं समस्याओं को लेकर जूता उद्योग से जुड़ी संस्थाओं के पदाधिकारी आगरा के जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन मारुति शरन चौबे से मिले और अपनी समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने एडिशनल कमिश्नर के समक्ष अपनी कई मांगें भी रखीं.

अधिक दरों के बावजूद बढ़ रहीं सर्वे की कार्रवाई
कारोबारियों ने बताया कि आगरा का जूता उद्योग विश्व में अपनी विशेष पहचान रखता है और पूरे विश्व में निर्यात में अहम भागीदारी निभाता है. जीएसटी की सबसे अधिक दरों 12-18-28 % के साथ सबसे अधिक कर संग्रह में सहयोग कर रहा है, लेकिन इसके बाद भी कुछ समय से निरंतर जीएसटी सर्वे की कार्रवाई हो रही है.

चाइना का जूता सस्ता और हमारा महंगा क्यों
कारोबारियों ने बताया कि जीएसटी काउंसिल की नीतियों की वजह से भारत विश्व में जूते की प्रतिस्पर्धा में पिछड़ रहा है, कारण हैं मंहगी कीमतें. अत्यधिक करों की दरों और आए दिन हो रहे सर्वे की कार्रवाइयों से जूता उद्योग में कई परेशानियां आ रही हैं. खासकर निर्यात में पिछड़ने से चाइना का जूता हमसे बहुत सस्ता है, क्योंकि चाइना में टैक्स की दरें बहुत कम और वहां की सरकार उन्हे निर्यात के लिए प्रोतसाहन दे रही है.

ये बोले जूता कारेाबारी
एफएएफएम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह कोहली ने कहा कि मौजूदा समय में आगरा का फुटवियर उत्पादन कई समस्याओं से जुझ रहा है ऐसे में जीएसटी विभाग की कार्यवाही और परेशान कर रही हैं जिससे उत्पादन लगभग ठप हो रहा है. वहीं आगरा शू सोल एंड शू कंपोनेंट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सीतलानी ने कहा कि जीएसटी करों की जटिलताओं और एमएसएमई के आयकर धारा 43 बी एच ने कारोबार की कठिनाइयों को और बढ़ा दिया है.

लोकल फोर वोकल कैसे होगा कामयाब
कारेाबारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकल फॉर वोकल कैसे कामयाब होगा, जब जीएसटी विभाग की नीतियों न्याय संगत नहीं होगी. मुख्यमंत्री योगी का एक शहर एक उत्पाद को बढ़ावा कैसे मिलेगा, जब जीएसटी की कठोर अन्याय एवं भेदभाव की नीतियों और सर्वे रहेगा. एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन मारुति सरन चौबे ने कहा कि अधिकारियों से मशविरा कर शीघ्र आपके हित में निर्णय लेंगे

बैठक में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू सर्वजीत सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी प्रमोद दुबे, फेडरेशन से जय पुरसनानी, योगेश महाजन, अजय महाजन, प्रमोद महाजन, घनश्याम रोहिड़ा, गोरधन सोनेजा, हरीश हरमीरा, विजय सामा, सोल ऐसोसिएशन से विनोद सीतलानी, अंबा प्रसाद गर्ग, रवि चंदानी, हरीश नारंग, फुटवियर मैनयूफेकचर ऐसोसिएशन से कुलदीप कोहली, और रवि मगन उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!