Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Short film ‘Jal’ will be launched on May 12 in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Short film ‘Jal’ will be launched on May 12 in Agra…#agranews

273

आगरालीक्स…आगरा में 12 मई को होगा शॉर्ट फिल्म ‘जल’ का लोकार्पण. पानी के दुरुपयोग रोकने और उसके भविष्य को लेकर जागरूक करेगी यह फिल्म

सृष्टि वेलफेयर सोसाइटी जीवन के लिए बेहद ज़रूरी जल- संरक्षण हेतु जन जागरूकता की नेक पहल कर रही है। इस दिशा में जीवन-रक्षा के महान उद्देश्य के लिए तैयार की गई शॉर्ट फिल्म ‘जल’ का लोकार्पण 12 मई, रविवार को संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार शाम साकेत कॉलोनी स्थित विश्व संवाद केंद्र में समाजसेवियों ने फिल्म का पोस्टर जारी करने के बाद पत्रकारों को प्रदान की। संस्था-सचिव आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी ने बताया कि फिल्म का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह माननीय डॉ. प्रमोद शर्मा करेंगे। रेमन मैगसेसे पुरस्कार व स्टॉकहोम जल पुरस्कार से सम्मानित जल पुरुष राजेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे।

इस अवसर पर प्रख्यात आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. डीवी शर्मा ने कहा कि सभी जीवधारियों का शरीर जल, अग्नि, वायु, भूमि और आकाश तत्व से बनता है, फलता है, फूलता रहता है। इसमें सबसे सीमित उपलब्धता वाला संसाधन है जल। उसमें भी पेयजल तो बहुत ही सीमित है। अत: जल के बुद्धियुक्त उपयोग पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

फिल्म के डायरेक्टर सूरज तिवारी ने कहा कि जल के दुरुपयोग को रोकना और भविष्य के लिए जल संसाधनों के भंडारणों की समृद्ध व्यवस्था करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इसी विषय पर जन जागरूकता के लिए सृष्टि वेलफेयर सोसायटी ने “जल” नामक लघु फिल्म बनाई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भवेंद्र शर्मा ने कहा कि पूर्व सरसंघचालक मान. कु पी सुदर्शन जी जल के दुरपयोग को रोकने के लिए बहुत जागरूक रहते थे। उन्होंने जल बचाने के लिए आधा गिलास पेयजल दिए जाने का संदेश दिया था।

पोस्टर-विमोचन में ये भी रहे शामिल
इस दौरान एडवोकेट अशोक चौबे, सांस्कृतिक कर्मी नन्द नन्दन गर्ग, ओम स्वरूप गर्ग, राजीव सिंघल, प्रदीप सिंघल, प्रेमचन्द अग्रवाल (सुपारी वाले), प्रख्यात पर्यावरण संरक्षक चंद्रशेखर शर्मा, संतोष कटारा, अंकुश द्विवेदी, सूर्य देव शर्मा, कवि ईशान देव और कवि कुमार ललित भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!