आगरालीक्स …सीबीएसई का 12 वीं का रिजल्ट घोषित, आगरा में किसने किया टॉप देखें। 10 वीं का भी रिजल्ट हुआ घोषित।
सीबीएसई का मंगलवार दोपहर में रिजल्ट घोषित कर दिया गया, 151 स्कूलों के करीब 15 हजार छात्रों ने सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा दी थी। अभी तक आए स्कूलों से मिली जानकारी के अनुसार आगरा में 12 वीं में डीपीएस की छात्रा श्रृष्टि ने टॉप किया है, श्रृष्टि गुप्ता ने 12 वीं की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, दूसरे नंबर पर भी डीपीएस के छात्र विनायक हैं और तीसरे नंबर पर जीडी गोयनका स्कूल की छात्रा वार्या मल्होत्रा है।
12 वीं के टॉपर
श्रृष्टि गुप्ता, डीपीएस 99.4 प्रतिशत
विनायक अग्रवाल 98.8 प्रतिशत
वार्या मल्होत्रा, जीडी गोयनका स्कूल, 98.6 प्रतिशत