मथुरालीक्स….Vrindavan News: टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, तीन घंटे रहे। ( Vrindavan News: Cricketer Virat Kohali with Wife Anushka Sharma stay three hours in Sant Premanand Shree Radhakeli Kunj Ashram ) ( सांकेतिक फोटो)
क्रिकेटर विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया, इससे पहले रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद मंगलवार सुबह विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज का आर्शीवाद लेने के लिए उनके श्रीराधाकेली कुंज आश्रम पहुंचे। विराट कोहली के संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचने की जानकारी होने पर उनके प्रशंसक आश्रम के मार्ग पर खड़े हो गए, जिससे उनकी एक झलक देख सकें।
तीन घंटे आश्रम में रहे विराट कोहली
क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा करीब तीन घंटे तक आश्रम में रहे, श्रीराधाकेली कुंज आश्रम में ही संत प्रेमानंद महाराज प्रश्नों के उत्तर देते हैं, उनसे मिलने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। करीब तीन घंटे के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा गाड़ी से निकले तो उनके देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।