आगरालीक्स… आगरा में श्रीजगन्नाथ बीमार हैं, वे 30 जून को दर्शन देंगे, इससे पहले श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के लिए श्रीहरि के बुलावे को इस्कॉन मंदिर के भक्तों ने शहर भर के श्रद्धालुओं के पास श्रद्धा-भाव से पहुंचाया। मृदंग और मंजीरे हरे राम हरे रामा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे… का कीर्तन करते हुए शहर के पुराने बाजार में आमंत्रण यात्रा निकाली गई। सिंधी बाजार पीपल वाले गेट से प्रारम्भ हुई आमंत्रण यात्रा का जगह-जगह माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ आगरा सर्राफा एसोसिएसन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल व विमल नयन फतेहपुरिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। आमंत्रण यात्रा फब्बारा, किनारी बाजार, रावत पाड़ा, दरेसी, कचहरी घाट होते हुए बेलनगंज तिराहे पर समाप्त हुई।

इस्कान मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप के नेतृत्व में उत्साह व उमंग के साथ एक जुलाई को आयोजित की जा रही श्री जगन्नाथ रथयात्रा के लिए आमंत्रण यात्रा का आयोजन किया गया। हरि बोल व हरे कृष्णा-हरे कृष्णा … के कीर्तन के साथ भव्य आमंत्रण यात्रा देखने के लिए लोग अपने प्रतिष्ठान छोड़कर बाहर आ गए वहीं कुछ लोग भक्तिमय कीर्तन पर नृत्य करते हुए भी नजर आए। सभी श्रद्धालुओं को एक जुलाई को बल्केश्वर महादेव मंदिर से प्रारम्भ होने वाले श्रीजगन्नाथ रखयात्रा महोत्सव के लिए निमंत्रण दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अगवाल राहुल बंसल अखिल बंसल ओम प्रकश अग्रवाल अमित बंसल विकास बंसल लड्डू’ विपिन अग्रवाल राजीव मल्होत्रा त्रिलोक चंद्र अग्रवाल, विमल नयन फ़तेपुरिया, निखिल अग्रवाल, संजय बंसल, राकेश अग्रवाल, अनिल जैन, संजय कुरैजा, गोपाल नारायण, नवल किशोर शर्मा आदि मौजूद थे।
30 जून को नयन उत्सव, एक जूलाई को निकलेगी श्रीजगन्नाथ रथयात्रा
आगरा। 30 जून को कमला नगर (रश्मि नगर) स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में नयन उत्सव का योजन किया जाएगा। जहां 15 दिन के बाद भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग दर्शन देंगे। इस मौके पर छप्पन भोग व फूल बंगला का भी आयोजन होगा। 29 जून को बल्केश्वर महादेव मंदिर से शाम पांच बजे आमंत्रण यात्रा का आयोजन किया जाएगा।