आगरालीक्स…आगरा में श्री गणेश विसर्जन शुरू हो गया है. अगले बरस फिर से आने का वादा लिया जा रहा है. श्री सोमनाथ धाम से निकली श्री गणेश विसर्जन यात्रा…देखें फोटोज
श्री सोमनाथ धाम की ओर से 26 वर्षों से श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज दोपहर 1 बजे योगी शंकर नाथ के सानिध्य में श्री गणेश विसर्जन यात्रा आरंभ हुई जो कि शाहगंज के मुख्य बाजारों से भ्रमण करती हुई सीओडी तिराहे से वाहनों द्वारा कैलाश घाट को प्रस्थान हुई. यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ. बड़ी संख्या में भक्तजन अपने प्रिय भगवान को हाथो में लिए जयकारों का उदघोष करते नजर आए.

मंदिर के भक्त हेमंत भोजवानी ने बताया कि सतगुरु कत राजा सोमनाथ योगेश्वर की प्रेरणा से ही 26 वर्षाे से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. यात्रा में योगी जहाज नाथ, योगी रुद्रनाथ, घनश्याम खियानी, भरत मंगलानी, टीकम राजू लालवानी, जगदीश तोरानी, पंडित भूपेंद्र शर्मा, गुलाब भाई, चंद्र प्रकाश, राजेश धनकानी, जय कलवानी, नरेश लखवानी, मनोज नोतनानी, लक्ष्मण भावनानी आदि मौजूद रहे.