आगरालीक्स…एकलव्य स्टेडियम में क्रिकेट, शतरंज, कैरम खेल खेले तो वहीं बच्चों और महिलाओं की हुई दौड़, म्यूजिकल चेयर में ये बने विजेता…
श्री माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा सदर स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स अकादमी में खेलकूद का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय युवा संगठन के कार्य समिति के आदित्य टाबरी, युवा संगठन आगरा के अध्यक्ष प्रणव राठी, मंत्री शोभित महेश्वरी, कोषाध्यक्ष भावे केला, वी माहेश्वरी की टीम ने मिल कर भगवान महेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्जवलित किया.
क्रिकेट में रेड टीम 52 रन से विजय रही, जिसकी कप्तानी आदित्य टावरी द्वारा की गई. मैन ऑफ द मैच रहे अर्णव मंहेश्वरी, सर्वश्रष्ठ बल्लेबाज रहे शिवम माहेश्वरी, सर्वश्रेष्ठ गैंदबाज अंकित राठी रहे.
शतरंज के विजेता रहे जयेश गोदानी.
कैरम के विजेता रहे तनिषा.
बच्चों की दौड़ के विजेता रहे आदित्य माहेश्वरी.
महिला दौड़ की विजेता रही नेहा राठी.
म्यूजिकल चेयर में विजेता रहे वर्णित माहेश्वरी एवं पूनम माहेश्वरी.
कार्यक्रम में आशुतोष माहेश्वरी,दीपक कोठरी,अमित राठी,कृष्णा मुरारी माहेश्वरी,अभिषेक टवारी,आयुष माहेश्वरी,तपन गोदानी कपिल गोदानी,प्रांजल माहेश्वरी, आशीष माहेश्वरी, ऋषभ माहेश्वरी,कौशल माहेश्वरी,वैभव मालीवाल,शरद माहेश्वरी,सौरभ माहेश्वरी,श्याम माहेश्वरी मौजूद रहे.