Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Shri Mukut Shobhayatra in Agra on 29th September, It was started for the first time in 1891, know its history…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Shri Mukut Shobhayatra in Agra on 29th September, It was started for the first time in 1891, know its history…#agranews

175

आगरालीक्स…आगरा में श्रीमुकुट शोभायात्रा 29 को. 1891 में पहली बार सिर पर रखकर निकली थी यह मुकुट शोभायात्रा, आज एक विशाल मेले के रूप में बदली. जानें इसका इतिहास

आगरा में श्री मुकुट महोत्सव शोभायात्रा 29 सितंबर शुक्रवार को निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा दोपहर दो बजे से टीला कालीबाड़ी चित्रा सिनेमा के पास से निकाली जाएगी. हर बार की तरह इस बार भी शोभायात्रा में कई झांकियां निकलेंगी. श्री मुकुट महोत्सव प्रबंध समिति द्वारा कोरी समाज की ओर से श्री रामलीला महोत्सव के प्रथम चरण में भगवान श्री मनकामेश्वर महादेव जी की यह मुकुट शोभायात्रा होगी. शोभायात्रा चित्रा टाकीज, काली बाड़ी रोड, व्यास मार्केट, राजेंद्र मार्केट, गुड़ की मंडी, फुलट्टी बाजार, सेब का बाजार, किनारी बाजार, कसेरठ बाजार, रावतपाड़ा होती हुई श्री मनकामेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर समाप्त होगी. शोभायात्रा में कई बैंड भी शामिल होंगे. इस संबंध में आज प्रेसवार्ता आयोजित की गई जिसमें समिति ने श्रीमुकुट शोभायात्रा के इतिहास के बारे में जानकार दी.

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीमुकुट शोभायात्रा का प्रारंभ दादा स्व. श्री करन सिंहकोरी ने सन 1891 में दिन पूर्णमासी भद्रपद शुक्ल पक्ष में किया था जो कि आज भी शोभायात्रा की तिथि है. स्व. दादाजी ने मुकुट को सर पर रखकर व मोहल्ले निवासियों ने बांसुरी, तबला, ढोलक, बाजे बजाते हुए शोभायात्रा भजन गाते नाचते हुए श्री मनकामेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर भगवान शंकर को मुकुट पहनाकर शोभायात्रा पूर्ण करते थे.

समिति ने बताया कि रामलीला महोत्सव के अभिन्न अंग मुकुट शोभायात्रा की शहर में रह रहे कोरी समाज के हजारों लोगों का यह सबसे बड़ा आयोजन है. लगभग सवा सौ साल पहले शुरू हुआ मुकुट महोत्सव आज विशाल आयोजन का रूप ले चुका है. कभी भगवान महादेव के मुकुट को अपने सिरी पर ले जाने की परम्परा अब एक विशाल मेले के रूप में पहुंच गई है. शहर में निकाले जाने वाली राम बारात और जनकपुरी उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शुमार है और इनकी भ्लव्यता और आकर्षण लोगों को अपना दिवाना बनाते हैं मगर रामलीला महोत्सव से जुड़ा श्रीमुकुट शोभायात्रा का आयोजन ऐसा है जिससे शहरवासियों के साथ ही एक समाज विशेष की आस्था जुड़ी है जो सर्व समाज में धार्मिकता और सद्भावना को प्रेरित करता है. भारतीय संस्कृति में सामाजिक व व्यक्तिगत कार्यों को सफल बनाने के लिए भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की जाती है लेकिन शास्त्रों में प्राय ये देखा गया है कि चाहे राम अवतार की लीलायें हो या कृष्ण अवतार की लीलायें उन लीलाओं सेक पूर्व शिव कथा कही गई है. इस माध्यम से यह आज भी देखने में आता है कि रामलीला से पूर्व शिव का यह अद्भुत श्री मुकुट महोत्सव शोभायात्रा निकाली जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!