Sunday , 16 March 2025
Home आगरा Agra News: Shrivarad Vallabha Mahaganpati appeared wearing a golden crown on the festival of lights in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Shrivarad Vallabha Mahaganpati appeared wearing a golden crown on the festival of lights in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीपोत्सव पर स्वर्ण मुकुट धारण कर श्रीवरद वल्लभा महागणपति ने दिए दर्शन, भक्त हुए अभिभूत. हर दिन विभिन्न रूपों में दर्शन देंगे महाणगणपति

शुभता के प्रतीक दीपोत्सव का धनतेरस के साथ शुीभारंभ होते ही श्रीवरद वल्लभा महागणपति ने स्वर्ण आभा धारण कर स्वर्ण मुकुट में दर्शन दिए। मंगलवार को धनतेरस के अवसर पर सुबह से भक्तों का तांता आगरा− छलेसर रोड स्थित श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर में भक्ताें का तांता लगा रहा। सिंदूरी वस्त्र, स्वर्ण आभूषण एवं मुकुट को धारण किये श्रीमहागणपति अपने वरद हस्त से भक्तों को दर्शन दे रहे थे। विशेष प्रसादी का पान भक्तों ने किया। सायं काल धन्वंतरि पूजन हुआ।

मंदिर प्रबंधक नितिन शर्मा ने बताया कि पंचोत्सव के पांचों दिन महागणपति के दर्शन स्वर्ण आभा लिये होंगे। दीपावली पर 31 अक्टूबर को विशेष रूप से सुबह 6 बजे महाभिषेक होगा। सुबह 8:30 बजे से स्वर्ण दर्शन का लाभ भक्त पूरे दिन उठा सकेंगे। सुबह 10 बजे महागणपति हवन होगा। सायं 6 बजे मंदिर परिसर में दीपदान होगा। भक्त अपनी इच्छानुसार 5, 7, 11, 21आदि संख्या में दीपदान कर सकते हैं। दीपदान के बाद महाआरती होगी, जिसमें पांच प्रकार की आरतियां महागणपति जी की जाएंगी। बता दें कि श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर उत्तर भारत का पहला दक्षिण भारतीय शैली से बना गणेश जी का मंदिर है। मंदिर में पूजन पद्धति भी दक्षिण भारतीय ही है।

Related Articles

आगरा

Obituaries Agra on 16th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: The joy of Lathmar Holi spread in the temple of Shrimankameshwar Nath of Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के श्रीमनः कामेश्वर नाथ के डोले में बिखरा लठामार होली का...

आगरा

Agra News: Holi festival celebrated in Dayalbagh: Celebrated with joy, gaiety and devotion…#agranews

आगरालीक्स…“होली खेल है जाने सांवरिया सतगुरु से सर्व–रंग मिलाई”…दयालबाग में मनाया होली...

आगरा

Agra News: Traditional Holi fair held in Paliwal Park, Agra. Mayor said- Holi fair will be given a grand look…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के पालीवाल पार्क में लगा पारंपरिक होली मेला. मेयर ने कहा—होली...

error: Content is protected !!