Saturday , 15 March 2025
Home आगरा Agra News: Sindhu Mahotsav will be celebrated in Agra on 10th April. Balkeshwar Ghat will be Rammay…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Sindhu Mahotsav will be celebrated in Agra on 10th April. Balkeshwar Ghat will be Rammay…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इस वर्ष राममय होगी सिंधुनगरी, बल्केश्वर घाट पर हर तरफ लहराएंगी राम ध्वजाएं. श्रीराम व वरुण देव के नाम से सजेंगे तरुण द्वार

10 अप्रैल को सिंधी समाज के केन्द्रीय कार्यक्रम सिंधुनगरी महोत्सव में बल्केश्वर घाट को इस वर्ष राम ध्वजाओं से सजाया जाएगा। जगमग करती रोशनी, गुब्बारों और फूलों से दुल्हन की तरह सजी सिंधुनगरी इस वर्ष राममय नजर आएगी, जहां सिंध का नजारा होगा। राष्ट्रीय सिंधी महासंघ द्वारा झूलेलाल जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित 26वां सिंधु नगरी महोत्सव में श्रीराम व वरुण देव (साईं झूलेलाल) के नाम से तरुण द्वार सजाए जाएंगे। भक्ति, संस्कृति और कला के संगम के भव्य सिंधुनगरी महोत्सव में राम दरबार भी सजेगा। वहीं भजन संध्या में समाज के कलाकारों द्वारा लोकगीत व भक्ति के स्वरों की राग यमुना किनारे पर बहेंगे। झूलेलाल जयन्ती के शुभ अवसर पर बहराणा साहब की पवित्र ज्योतियों से जगमगाएगा बल्केश्वर झूलेलाल घाट।

यह जानकारी सिंधी धर्मशाला, बल्केश्वर में आयोजित महोत्सव के आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में अध्यक्ष महेश कुमार सोनी, महासचिव मनोहर लाल हंस ने दी। बताया कि आगरा व आस-पास के क्षेत्रों की पंचायतों, धर्मशालाओं, मेला व बाजार कमेटियों की सैकड़ों भगवान झूलेलाल की ज्योतियों को झूलेलाल शोभायात्रा के उपरान्त सिंधुनगरी महोत्सव में लाए जाने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत होगा। नाव में बैठ यमुना मैया की बीच धारा में इन ज्योतियों को महन्तों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से विसर्जित किया जाएगा। संरक्षक श्याम भोजवानी ने बताया कि इस अवसर पर फूल बंगला सजाया जाएगा। सिंधी साहित्य के लिए कार्य करने वाली विभूतियों को सिंधु रत्न व सिंधुश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष गिरधारीलाल करमचंदानी, नंदलाल आसवानी, रामचंद्र हंसानी, खेमचंद तैजानी, लक्की सालवानी, महेश मदनानी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Devotees danced to the bhajans of Vipin Sachdeva in Agra, the Ganga of devotion flowed in abundance…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विपिन सचदेवा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, खूब बही भक्ति...

आगरा

Agra News: Metro will not run in Agra on Holi morning. Services will start only after 2:30 in the afternoon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के...

आगरा

Holi of flowers was played at Prashant Health Point in Agra…

आगरालीक्स…आगरा के प्रशांत हेल्थ प्वाइंट पर खेली गई फूलों की होली… आगरा...

आगरा

Holi 2025: The auspicious time for Holika Dahan is 11:29 pm. Holika Dahan will take place at more than three thousand places in Agra

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 29 मिनट से. आगरा...

error: Content is protected !!