आगरालीक्स…हाथरस में भतीजे ने दो मासूम बहनों की हत्या की. चाचा—चाची को भी किया मारने का प्रयास
आगरा से सटे हाथरस जिले से डबल मर्डर की वारदात सामने आई है. यहां एक युवक ने अपने ही चाचा चाची को मारने का प्रयास किया और उनकी दो मासूम बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है.सूचना पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस आरोपी और उसके एक साथी की तलाश कर रही है.
हाथरस कोतवाली सदर के आशीर्वाद धाम कॉलोनी में छोटेलाल गौतम रहते हैं. छोटेलाल गौतम जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज मीतई में प्रवक्ता हैं. बुधवार रात को छोटेलाल गौतम के रिश्ते का भतीजा अपने एक साथी के साथ घर आया. खाना खकर सभी लोग सो गए. आरोप है कि दरे रात करीब एक बजे रिश्ते के भतीजे विकास ने अपने साथी के साथ मिलकर उनकी दो मासूम बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. इसके साथ ही छोटेलाल गौतम और उनकी पत्नी गौरी पर भी हमला बोल दिया. शोर मचने पर विकास और उसका साथी फरार हो गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रही है.