आगरालीक्स…आगरा में कूरियर कंपनी में 40 लाख की लूट कंपनी के ‘अपने’ ने ही कराई थी. इसका नाम आया सामने. चार मुख्य आरोपी भी अरेस्ट….
आगरा के थाना कोतवाली अंतर्गत घने बाजार रावतपाड़ा में कोरियर कंपनी के अंदर से दिनदहाड़े कर्मचारियों को बंधक बनाकर और उनके ऊपर तमंचा तानकर 40 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश अब पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं. गुरुवार को पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों सहित छह को अरेस्ट किया है जबकि तीन आरोपी अभी भी वांछित हैं. पुलिस ने इनके पास से 7 लाख रूपये भी बरामद किए हैं. इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों को जेल भेजा है जिनके पास से पुलिस 8 लाख रुपये बरामद कर चुकी है. पुलिस अब तक इस मामले में 15 लाख रूपये बरामद कर चुकी है.
पूर्व कर्मचारी ने ही कराई थी रैकी
एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर छह आरोपियों को अरेस्ट किया है. इनमें चार मुख्य आरोपी है जो कि कार्यालय में घुसे थे. पुलिस ने इनके पास से 7 लाख रूपये भी बरामद किए हैं. उन्होंने बताया कि छानबीन मे सामने आया है कि डकैती की यह वारदात कोरियर कंपनी के ही पुराने कर्मचारी आकाश की रेकी पर डाली गई थी.