आगरालीक्स… सर्राफा बाजार में सोना-चांदी मंगलवार को कुछ सस्ता हुआ है। वायदा बाजार में दोनों में तेजी का रुख है। जानें आज के रेट
सर्राफा बाजार में सोना 137, चांदी 520 रुपये सस्ती

सर्राफा बाजार में सुबह सोने और चांदी के रेट जारी होने पर दोनों मूल्यवान धातुओं में गिरावट का रुख देखा गया। 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 53,715 रुपये का हो गया है। वहीं 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 61,590 रुपये की चल रही है। सोने की कीमत में 137 रुपये की कमी दर्ज की गई है, जबकि चांदी में 520 रुपये की कमी दर्ज की गई है।
वायदा बाजार में सोने और चांदी की तेज
वायदा बाजार में सोने और चांदी दोनों धातुओं की कीमत मंगलवार दोपहर तक तेजी का रुख लिए हुए हैं। दस ग्राम सोना 53096 रुपये पर चल रहा था, जबकि एक किलो चांदी 62,933 रुपये पर चल रही थी। वायदा बाजार में हाजिर के रेटों में थोड़ा-बहुत अंतर आ जाता है।
ज्वैलरी के 29-11-22 के रेट
फाइन गोल्ड 999 5272 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5145 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4692 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4270 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3400 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज इसके अतिरिक्त रहेगा।