आगरालीक्स…आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास से होकर जा रहे हैं तो सावधानीपूर्वक जाएं. सड़क पर फिसल कर गिर सकते हैं आप…
अगर आप इस समय गुरुद्वारा गुरु का ताल से होकर जा रहे हैं तो सावधानी पूर्वक जाएं और अपनी बाइक या स्कूटी की गति को थोड़ा धीमा कर लें, नहीं तो आप यहां फिसलकर गिर सकते हैं. दरअसल शाम से यहां पर सड़क पर आयल फैला हुआ है, जिसके कारण यहां तेज गति से जाने वाले दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं या फिर फिसलते हुए बच रहे हैं.

बताया जाता है कि शाम के समय आईएसबीटी से गुरुद्वारा गुरु का ताल मार्ग पर यहां किसी वाहन से आयल सड़क पर गिर गया. सड़क पर आयल बिखर गया और यहां फिसलन हो गई है. जिसके कारण वाहन चालक यहां आकर अपनी वाहनों की गति को धीमा कर रहे हैं और ज्यादा तेज नहीं चला रहे हैं. कुछ लोग आयल को पानी समझकर तेज गति से वाहन चला रहे हैं तो वह फिसल रहे हैं या फिर फिसलते हुए बच रहे हैं.