आगरालीक्स…. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने वाले पेट्रोल पंप संचालक के बेटे ने सिर में गोली मार की सुसाइड। ( Agra News: SN Medical College Ex MBBS student found dead in study room#Agra )
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से मुजफ्फरपुर के जैतपुर की एस्टेट कॉलोनी की रहने वाले 25 साल के आशुतोष चंद्रा ने एमबीबीएस की थी, एक सप्ताह पहले मुजफ्फरपुर के छपरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करने लगे थे। आशुतोष के पिता अविनाश कुमार चंद्रा पेट्रोल पंप संचालक हैं।
सिर में गोली मारकर की सुसाइड
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आशुतोष चंद्रा शुक्रवार को शाम 7.15 बजे मकान की तीसरी मंजिल पर अपने स्टडी रूम में थे, वहां उन्होंने अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर ली। आशुतोष की शादी नहीं हुई थी, पीजी में सलेक्शन न होने के कारण तनाव में चल रहे थे।