आगरालीक्स ….Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की मेडिकल छात्रा जिस साथी छात्र के साथ रिलेशनशिप में थी उस पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी के लगाए आरोप, मुकदमा दर्ज। ( Agra News: SNMC, Agra Girl Student lodge FIR against classmate in Agra)
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की मेडिकल छात्रा ने थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें छात्रा ने कहा कि साथी मेडिकल छात्र से उसकी रिलेशनशिप थी। आरोप लगाए हैं कि साथी मेडिकल छात्र ने मेडिकल छात्रा के आपत्तिजनक फोटो बना लिए। मेडिकल छात्रा के भाई को भेजे फोटो, वायरल करने की धमकी
मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने थाना एमएम गेट में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाए हैं कि साथी मेडिकल छात्र ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए, आरोप है कि फोटो और वीडियो मेडिकल छात्रा के भाई के मोबाइल पर भेज दिए। इसके साथ ही आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपित मेडिकल छात्र के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक जनवरी को जूनियर ने सीनियर पर मारपीट का लगाया था आरोप
एसएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के बैच 2023 के छात्र ने एक जनवरी की रात को हॉस्टल की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर विवाद के बाद मारपीट के मामले में चार सीनियर छात्रों पर रैगिंग और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मामला आपसी लेनदेन के चलते विवाद का निकला था और दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। अभी एसएन का प्रॉक्टोरियल बोर्ड इस मामले की जांच कर रहा है।