आगरालीक्स आगरा से कल 38 बांग्लादेशियों को उनके देश भेजा जाएगा। कड़े सुरक्षा घेरे में लेकर आगरा पुलिस बांग्लादेशियों को लेकर पश्चिम बंगाल जाएगी वहां बीएसएफ को बांग्लादेशी सौंपे जाएंगे और बीएसएफ बार्डर पार कराकर इन सभी को बांग्लादेश भेजेगी। ( Agra News: 38 deport to Bangladesh from Agra on 13th January 2026)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में 2023 में आवास विकास कॉलोनी में अवैध बस्ती पकड़ी गई थी, यहां चोरी छिपे बार्डर पार करने के बाद आए बांग्लादेशी रह रहे थे। ये कबाड़ का काम करते थे, इनके खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इनके पास से आधार और वोटर कार्ड भी मिले थे ये फर्जी थे। कोर्ट ने विदेशी अधिनियम के तहत सजा सुनाई थी इनकी सजा पूरी हो चुकी है।
23 पुरुष और सात महिलाएं, सात किशोर किशोरियां
38 बांग्लादेशियों में से 23 पुरुष और सात महिलाएं जिला जेल में बंद थे इनकी सजा पूरी हो चुकी है। जबकि पांच किशोर और दो किशोरियां आश्रय स्थल में थे। 10 जनवरी को जिला जेल से बाहर आने के बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा में लेकर पश्चिम बंगाल जाएगी, वहां 13 जनवरी को बीएसएफ द्वारा बांग्लादेश को 38 लोगों को बार्डर पार कराकर सौंपा जाएगा।