आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एकादशी पर खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से यमुना किनारा मार्ग पर जाम। वाटरवक्र्स से जीवनी मंडी की तरफ बड़े वाहनों का आवागमन रोका गया। ( Agra News: Huge crowd of Devotees in Khatu Shyam Temple, Agra on Ekadashi#Agra)
एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी पर श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी, इससे यमुना किनारा मार्ग पर जाम लग गया। दोपहर 12 बजे के बाद वाटरवक्र्स से जीवनीमंडी मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इसके बाद भी जाम की स्थित बनी रही, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने पर बेलनगंज की तरफ से आने वाले वाहनों को गधा पाड़ा, पालीवाल पार्क होते हुए निकाला गया।
खाटू श्याम मंदिर में भी श्रद्धालुओं को रोक रोक कर प्रवेश
एकादशी के चलते खाटू श्याम मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को रोक रोक कर अंदर प्रवेश दिया गया, सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही।