आगरालीक्स…Agra News: आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर कार की टक्कर से पांच की मौत में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पहले जमानत मिल गई, फिर धारा बढ़ाई गई और जेल भेज दिया गया। शराब के ठेके दूसरे दिन भी बंद रहे। ( Agra News: Software engineer send to jail in death of five persons in Nagla Budhi#Agra )
आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, नगला बूढ़ी में शुक्रवार रात को 39 साल के राजदीप एन्क्लेव दयालबाग निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंशुल गुप्ता की कार की चपेट में सात लोग आ गए थे इसमें से डिलीवरी ब्वॉय आवास विकास कॉलोनी निवासी भानु प्रताप, नगला बूढ़ी निवासी बबली, कमल, क्रष और बंटेश की मौत हो गई, दो घायलों का इलाज चल रहा है।
लापरवाही से गाड़ी चलाने में मिल गई जमानत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर लापवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज किया गया। इस धारा के तहत शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया आरोपित को जमानत मिल गई। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को जानकारी होने पर अधीनस्थों की क्लास ली। रात में ही पुलिस ने आरोपित को फिर पकड़ा, विवेचना इंस्पेक्टर न्यू आगरा इंस्पेक्टर राजीव त्यागी को दी गई। घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए गए, मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई। इस धारा के तहत आरोपित सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंशुल गुप्ता को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद जेल भेज दिया।
शराब के ठेके रहे बंद
पांच लोगों की मौत से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस रोड पर कई शराब के ठेके हैं, दिन भर शराब पीने वालों की भीड़ लगी रहती है। हादसे के बाद से शराब के ठेके बंद हैं और पीएसी का पहरा है।