आगरालीक्स….Agra News: आगरा में किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने से आहत किशोरी और मां ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन। हालत गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती। ( Agra News: Woman & Her daughter admit in hospital after Man threatened to make video viral#Agra)
आगरा के अधनेरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी के परिजनों का आरोप है कि गांव का एक युवक काफी समय से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था, उसने धोखे से किशोरी के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और फोटो ले लिए। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा और दुष्कर्म किया।
किशोरी के फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने से आहत मां बेटी ने खाया विषाक्त पदार्थ
किशोनी ने अपनी मां को पूरी बात बताई, किशोरी की मां युवक के घर पहुंची आरोप है कि युवक के परिजनों ने किशोरी के परिजनों के साथ मारपीट की। 24 अक्टूबर की सुबह युवक किशोरी के घर आ गया और धमकी दी कि वह किशोरी के फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। इससे आहत होकर किशोरी और उसकी मां ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, दोनों निजी अस्पताल में भर्ती हैं। एसीपी राम प्रवेश गुप्ता का इस मामले में मीडिया से कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अरेस्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं।